
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। 25 गेंद पर 47 रन बनाने वाले डेवोन कॉन्वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली।

15 ओवर में बनाए 171 रन:
रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

बारिश ने 2 घंटे तक मैच में डाला खलल:
9:20 बजे पहली पारी खत्म होने के बाद दूसरी पारी आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। बीच में 10 मिनट तक आर्टिस्ट विवियन डिवाइन ने परफॉर्म किया। इस कारण दूसरी पारी 20 मिनट की देरी से 9:55 बजे शुरू हुई। लेकिन 3 गेंद बाद ही बारिश आ गई।
बारिश 15 मिनट ही हुई, लेकिन ग्राउंड गीला होने के कारण रात 12:10 बजे दूसरी पारी शुरू हुई। 5 ओवर कम हुए और CSK को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला।
Leave feedback about this