March 30, 2023
Chicago 12, Melborne City, USA
चित्तौड़गढ़ मुख्य समाचार राष्ट्रीय न्यूज़ शिक्षा

डूंगला:- विषय आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में मदर टेरेसा मंडल डूंगला द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में विषय आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन मे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, मासिक धर्म, बाल विवाह, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, पोषण माह थी। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर मीना उपाध्याय थी। विशिष्ट अतिथि जीएनएम शिवानी, ममता थी। मीना उपाध्याय ने बताया कि आईसीएफ का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की कमी लाना है। उसके लिए गर्भावस्था से लेकर बच्चा होने तक खान पान रहन सहन को लेकर संपूर्ण जानकारियां दी।

स्नेहलता रेगर ने बताया कि लड़का लड़की मे भेदभाव ना करें, क्योंकि लड़की देश की शान है दो परिवार की शान है लड़की की शिक्षा ही उसका मान है। लड़कियों को सबसे ज्यादा पढ़ाना चाहिए व अपने खुद पैरों पर खड़ी हो जाए और स्वरोजगार प्राप्त कर सके। जीएनएम शिवानी ने बताया कि गांवो में मासिक धर्म को लेकर किसी की बेटी सबसे पहले अगर मासिक धर्म में हो जाती है तो उसे कलंक की तरह ना देखें। मासिक धर्म में स्वच्छता रखने सम्बन्धी जानकारी दी।

ममता, राष्ट्रीय स्वयं सेविका श्वेता सामर महिला के पीरियड से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा की। इस मौके पर वार्ड पंच भागवती तेली, प्रतीक्षा जैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं गांव की महिलाएं और मदर टैरेसा महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल वैष्णव ने किया।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video

X