
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणसिंह टांक, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कैलाश, किशन लौहरा के निर्देशानुसार एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश राठौड़ की अनुशंषा पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोज चन्नाल ने उदयपुर संभागीय अध्यक्ष पद पर श्यामलाल कंडारा को नियुक्त किया।
किशन खोखर ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कंडारा को संभागीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर जिले के विनोद देसाई, घनश्याम खोखर, अमित कुमार लोठ, सुनील घारू, डाॅ. कमल पंवार, रवि कंडारा, कमलेश कंडारा, शम्भूलाल छापरवाल, रितेश घारू, रतनलाल भांभी, शंकरलाल भांभी, कृष्ण कंडारा, अनिस मोहम्मद, दुर्गाशंकर सोनी आदि ने माल्यार्पण कर बधाई दी और खुशी जताई।